सरला बिरला पब्लिक स्कूल में समर कैम्प का समापन समारोह

नृत्य प्रदर्शन और जुम्बा सत्र ने दिन के माहौल को जगमगा दिया

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में समर कैम्प का समापन समारोह

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में ‘एक्सट्रावेगेंस- समर कैंप का भव्य समापन समारोह अत्यंत उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों की एक सभा आयोजित की गई। इसकी शुरुआत एक प्रेरक गीत से हुई। इसके बाद नृत्य प्रदर्शन और जुम्बा सत्र ने दिन के माहौल को जगमगा दिया। छात्रों ने समर कैम्प की अपनी पूरी यात्रा के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वे भविष्य में इस तरह के और आयोजनों की प्रतीक्षा करेंगे।

विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने समर कैंप के सफल आयोजन में स्कूल के प्रयासों की सराहना की।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने कार्यक्रम की सफलता पर अपनी खुशी साझा की। उन्होंने छात्रों के समग्र विकास के लिए स्कूल द्वारा इस तरह के और आयोजन करने की बात कही।