आदिम जाति सेवा मंडल आश्रम में बच्चों के बीच वस्त्र व भोजन सामग्री वितरित
पीड़ित मानवता की सेवा से होती है सुखद अनुभूति : उषा पोद्दार
समाजसेवी मुकेश पोद्दार व उनकी धर्मपत्नी उषा पोद्दार के सौजन्य से राजधानी के निवारणपुर स्थित आदिम जाति सेवा मंडल (राजेंद्र आश्रम) में बच्चों के बीच वस्त्र व भोजन सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर समाजसेविका उषा पोद्दार ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से सुखद अनुभूति होती है। मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों से भी गरीब, लाचार व बेसहारा लोगों की यथासंभव सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर मुकेश पोद्दार, शहर के जाने-माने समाजसेवी तुषार कांति शीट, तनय शीट, तापस घोष, सुंबर मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











