'दे तो दूंगा...पढ़ाना तो आपको पड़ेगा...बहाना नहीं चलेगा', CM सम्राट ने शिक्षकों को लेकर की बड़ी घोषणा

Jun 16, 2026 - 17:29
'दे तो दूंगा...पढ़ाना तो आपको पड़ेगा...बहाना नहीं चलेगा', CM सम्राट ने शिक्षकों को लेकर की बड़ी घोषणा

Bihar Teacher News : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि घर के नजदीक में ट्रांसफर तो कर दूंगा, इसके बाद कोई बहाना नहीं चलेगा.
 
कैमूर में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा और शिक्षकों को लेकर महत्वपूर्ण बात कही है. उन्होंने कहा कि सूबे में 75000 स्कूल खोले जा रहे हैं. शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर हमने तय कर दिया है. आप गांव के नजदीक चले जाओ, हमें कोई दिक्कत नहीं है. जो शिक्षिका हैं, उनको कहा है कि इन्हें बगल के पंचायत में पढ़ाने के लिए दे दो.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे भाई जो टीचर हैं, उन्हें बगल के प्रखंड में देने का काम करो, ऐसा हमने कह दिया है लेकिन दे तो दूंगा..पढ़ाना तो आपको पड़ेगा. पढ़ाने के लिए कोई एक्सक्यूज नहीं, आप पढ़ाइए और बिहार के बच्चों को आगे बढ़ाने का कम कीजिए.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0