सेवा पखवाड़ा में युवाओं की आवाज बनी डिबेट, विद्यार्थियों ने रखे बेबाक विचार, लोकतंत्र से राष्ट्र निर्माण तक, विद्यार्थियों ने डिबेट में रखे प्रभावशाली विचार

गयाजी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत अनीश पंकज मेमोरियल विधि कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच एशियाई पार्लियामेंट्री डिबेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा उपस्थित रहे। कॉलेज प्रबंधन की ओर से उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देश के विकास, युवाओं की भूमिका, लोकतंत्र, राष्ट्र निर्माण तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों से जुड़े विषयों पर तर्क एवं तथ्यों के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि डिबेट जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में तर्क क्षमता, आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल विकसित करती हैं। उन्होंने युवाओं से सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रवि कुमार, स्नेहा, अनुराधा, प्रीतम, सत्य प्रतीक, सा आलम, मनीष कुमार, नितीश कुमार, शालू कुमारी, पंकज कुमार, शुभम कुमार, गौतम कुमार, गौरव कुमार, ज्योति कुमारी, मुस्कान, रूही सिंह एवं संजना कुमारी सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Sep 19, 2026 - 19:30
सेवा पखवाड़ा में युवाओं की आवाज बनी डिबेट, विद्यार्थियों ने रखे बेबाक विचार, लोकतंत्र से राष्ट्र निर्माण तक, विद्यार्थियों ने डिबेट में रखे प्रभावशाली विचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0