पटना सिटी व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा के चलते खाली कराया गया पूरा परिसर
पटना सिटी: व्यवहार न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। जिला जज के निर्देश पर सुरक्षा के मद्देनजर पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा दिया गया। इस दौरान न्यायाधीशों समेत न्यायालय में मौजूद सभी लोगों को बाहर भेज दिया गया और कोर्ट का कामकाज रोक दिया गया।
पटना सिटी:- व्यवहार न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। जिला जज के निर्देश पर सुरक्षा के मद्देनजर पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा दिया गया। इस दौरान न्यायाधीशों समेत न्यायालय में मौजूद सभी लोगों को बाहर भेज दिया गया और कोर्ट का कामकाज रोक दिया गया।
सूचना मिलने के बाद कोर्ट के सुरक्षाकर्मियों ने परिसर की जांच-पड़ताल शुरू की। वहीं, आलमगंज थाना पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से परिसर के अलग-अलग हिस्सों की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि पटना सिटी व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की धमकियां सामने आती रही हैं, जिसके कारण न्यायालय का कामकाज प्रभावित हुआ है।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बार-बार इस तरह की धमकियां मिलना गंभीर मामला है। उन्होंने न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अन्य अधिवक्ताओं ने भी न्यायालय परिसर की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

