हर एक मतदाता, मतदान जरूर करें – हजारीबाग चैंबर

मतदान का अधिकार भारत के संविधान के तहत मिले समस्त मौलिक अधिकारों में सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है।

हर एक मतदाता, मतदान जरूर करें – हजारीबाग चैंबर

हजारीबाग चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र लाल, अध्यक्ष राजकुमार जैन टोंग्या, सचिव विजय केसरी ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि हजारीबाग लोकसभा संसदीय क्षेत्र का मतदान 20 मई को होना है। हजारीबाग के हर एक मतदाता मतदान जरूर करें। मतदान का अधिकार भारत के संविधान के तहत मिले समस्त मौलिक अधिकारों में सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है।
आगे तीनों ने कहा कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में मतदान का 65 प्रतिशत के आसपास हुआ था।‌ इस बार के चुनाव में लगभग तीन लाख मतदाता गत चुनाव की तुलना में बढ़ें हैं। अब हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या लगभग बीस लाख तक पहुंच गई है। मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने चुनाव आयोग, गैर सरकारी संगठनों सहित स्वयंसेवी संगठनों द्वारा जोरदार प्रचार किए जा रहे हैं। लेकिन देश में बीते चार चरणों में हुए लोकसभा चुनाव के मतदान में कोई भारी बढ़ोतरी नहीं हुई। यह बेहद चिंता की बात है। हजारीबाग संसदीय के मतदाता यह संकल्प जरूर लें कि 20 मई को हर हाल में मतदान कर देश में रिकॉर्ड बनाएं।