मेधा डेयरी से जुड़े दिवंगत दुग्ध उत्पादक के परिवार को दुर्घटना बीमा योजना के तहत 3 लाख रुपये की सहायता मिली

मेधा डेयरी से जुड़े दुग्ध उत्पादकों के लिए दुर्घटना बीमा योजना के तहत दिवंगत दुग्ध उत्पादक के परिवार को 3 लाख रुपये की सहायता।

May 12, 2026 - 09:01
May 12, 2026 - 09:02
मेधा डेयरी से जुड़े दिवंगत दुग्ध उत्पादक के परिवार को दुर्घटना बीमा योजना के तहत  3 लाख रुपये की सहायता मिली

झारखंड राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ लिमिटेड (मेधा डेयरी) द्वारा दुग्ध उत्पादक किसानों के हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैंइन योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत दुग्ध उत्पादक किसानों को कई प्रकार की योजनाओं से जोड़ा गया हैऐसी ही एक सुविधा से जिसमे JMF से जुड़े किसानों को यूनाइटेड इंडिया एश्योरेंस कंपनी के माध्यम से दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाता है

इसी क्रम में कोड संख्या 194 के दुग्ध उत्पादक स्वर्गीय वरुण कुमार महतो का कुछ दिन पूर्व एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गयास्वर्गीय वरुण कुमार दुग्ध उत्पादन से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और बुण्डू क्षेत्र के मेधा डेयरी द्वारा संचालित दुग्ध संग्रह केंद्र बुण्डू में नियमित रूप से दूध की आपूर्ति करते थे। वे अपने घर से दुग्ध शीतक केंद्र जाने के दौरान मोटरसाइकिल से दुर्घटना का शिकार हो गए, जिससे उनकी असामयिक मृत्यु हो गई

मेधा डेयरी में उनका दुग्ध उत्पादक कोड पंजीकृत होने के कारण उन्हें दुर्घटना बीमा योजना का लाभ प्राप्त थाइसी के तहत उनकी माता श्रीमती सुभी देवी को मेधा डेयरी की ओर से झारखंड मिल्क फेडरेशन के प्रबंध निदेशक राजेश गुप्ता द्वारा ₹3,00,000 (तीन लाख रुपये) का बीमा चेक प्रदान किया गया

कार्यक्रम में सहायक महाप्रबंधक उमा शंकर सिंह, दुग्ध संग्रहण प्रमुख एलन एक्का, क्षेत्रीय दुग्ध संकलन प्रभारी विवेक कुमार, प्रभारी दुग्ध बिलिंग अनुभाग प्रेम शंकर तिवारी एवं दुग्ध मित्र बादल कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय दुग्ध उत्पादक किसान उपस्थित रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0