बोकारो में नहर में जा गिरी फॉर्च्यूनर, दो युवक घायल; बाल-बाल बची जान
बोकारो: तेनुघाट ओपी क्षेत्र के चांपी के पास देर रात एक फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में गाड़ी सवार दो युवक घायल हो गए। हालांकि, दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना रात करीब 12 बजे की बताई गई है।

जानकारी के मुताबिक, जैनामोड़ टांड़ मोहनपुर निवासी बबलू कुमार और रोहित कुमार चांपी स्थित अपने ननिहाल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक बाइक के चकमा देने के बाद उनकी फॉर्च्यूनर अनियंत्रित हो गई और नहर में जा गिरी।
हादसे के बाद दोनों युवक किसी तरह गाड़ी से बाहर निकलकर नहर से ऊपर आए। सुबह नहर में फॉर्च्यूनर दिखाई देने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर तेनुघाट ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को इलाज के लिए तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।
तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो ने बताया कि दोनों युवकों को चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। गाड़ी जिस तरह नहर में गिरी, उससे बड़ा हादसा टल गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0