BREAKING : रामगढ़ में गैस रिसाव से 4 युवकों की मौत, बंद खदान में उत्खनन के दौरान हुआ हादसा, मची चीख-पुकार

Jun 13, 2026 - 17:34
BREAKING : रामगढ़ में गैस रिसाव से 4 युवकों की मौत, बंद खदान में उत्खनन के दौरान हुआ हादसा, मची चीख-पुकार

RAMGARH : रामगढ़ जिले के गिद्दी-रामगढ़ सीमावर्ती वन क्षेत्र में एक बंद खदान में गैस रिसाव से चार लोगों की मौत हो गई। यह घटना तब हुई, जब ये लोग खदान के भीतर उत्खनन कार्य कर रहे थे। मृतकों की पहचान आशीष रजवार (25), किशोर रवानी (35), देवा कुमार बेदिया (25) और डब्लू बेदिया (30) के रूप में हुई है। घटना के वक्त सबसे पहले एक युवक गैस रिसाव की चपेट में आया और वहीं बेहोश होकर गिर गया।

एक को बचाने में तीन भी आए चपेट में

उसके बाकी तीन साथी उसे बचाने के लिए खदान में उतरे तो वो भी जहरीली गैस की चपेट में आकर वहीं गिर। उनके एक अन्य साथी ने गांव वालों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीसीएल माइंस रेस्क्यू टीम नईसराय से 14 सदस्य टीम पहुंची। बचाव कार्य के लिए 7 सदस्य माइंस रेस्क्यू टीम अवैध मुहान के अंदर उतरे। लगभग एक घंटे के ऑपरेशन के बाद चारों युवकों को खदान से बहार निकाला गया।

चारों युवकों को तत्काल पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने इनमें से दो को अस्पताल पहुंचने पर मृत बताया। वहीं अन्य दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी किए गए तैनात

घटना के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। मृतकों के परिजन भी वहां पहुंच गए हैं। चारों शवों का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में बाकी तीन लोग भी गैस रिसाव की चपेट में आ गए। उनका कहना है कि इस क्षेत्र की बंद खदानों में गैस रिसाव की समस्या गंभीर है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0