देवघर को मिली स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात, हिमंत बिस्व सरमा ने किया सुपर स्पेशलिटी हिंदुजा अस्पताल का उद्घाटन

देवघर। संथाल परगना समेत झारखंड के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई। देवघर में सुपर स्पेशलिटी हिंदुजा अस्पताल का विधिवत उद्घाटन असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने किया।

Sep 23, 2026 - 15:33
देवघर को मिली स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात, हिमंत बिस्व सरमा ने किया सुपर स्पेशलिटी हिंदुजा अस्पताल का उद्घाटन

देवघर:- संथाल परगना समेत झारखंड के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई। देवघर में सुपर स्पेशलिटी हिंदुजा अस्पताल का विधिवत उद्घाटन असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने किया।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यहां मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों और उन्नत तकनीक का लाभ मिलेगा। गंभीर और जटिल बीमारियों के इलाज के साथ अत्याधुनिक जांच एवं चिकित्सा सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

अस्पताल में एमआरआई, कैथ लैब, अत्याधुनिक आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर समेत कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अस्पताल के शुरू होने से देवघर और आसपास के जिलों के मरीजों को गंभीर इलाज के लिए दूसरे बड़े शहरों में जाने या रेफर होने की जरूरत कम होने की उम्मीद है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, सांसद डॉ. निशिकांत दुबे और बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट के चेयरमैन अनुकांत दुबे ने अस्पताल से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं पर अपनी बात रखी।

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के शुरू होने से देवघर के साथ पूरे संथाल परगना क्षेत्र के लोगों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0