India vs England 1st ODI Live Score: इंग्लैंड के लिए 'संकटमोचक' बने लियाम डॉसन, वनडे करियर में पहली बार किया खास कारनामा

Jul 14, 2026 - 18:35
India vs England 1st ODI Live Score: इंग्लैंड के लिए 'संकटमोचक' बने लियाम डॉसन, वनडे करियर में पहली बार किया खास कारनामा

SPORTS DESK : भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच बर्मिंघम में खेला जा रहा है। मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वनडे में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। तीनों खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।

इन दोनों टीमों के बीच वनडे के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों ने अब तक 110 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से भारत ने 61 मैचों में जीत हासिल की है। दूसरी तरफ इंग्लैंड ने 44 मुकाबले अपने नाम किए हैं। 2 मैच टाई रहे हैं और 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका है।

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में संकटों से घिरी भारतीय टीम के लिए लियाम डॉसन संकटमोचक बनकर उभरे हैं। उन्होंने दबाव में कमाल की बल्लेबाजी की और 63 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इसी के साथ इंग्लैंड की टीम ने मुकाबले में वापसी कर ली है।

भारत के खिलाफ मुकाबले में 107 रनों पर 6 विकेट गंवाने के बाद जो रूट और लियान डॉसन ने इंग्लैंड की वापसी कराई है। दोनों की शानदार बल्लेबाजी की वजह से इंग्लिश टीम ने 150 रनों का स्कोर पार कर लिया है। उन्होंने इस आंकड़े को 31 ओवर में पार किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0