वैशाली में अंतरराज्यीय ठग गिरोह का खुलासा, नकली नोट के 10 बंडल और पेपर कटिंग मशीन के साथ दो गिरफ्तार
वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय ठग गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महनार में वाहन जांच के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपियों के पास से नकली नोट जैसे दिखने वाले कागज के 10 बंडल, पेपर कटिंग मशीन और एक गाड़ी बरामद की गई है। इस गिरोह के तार झारखंड और कटिहार से जुड़े हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में एक झारखंड और दूसरा बिहार के कटिहार जिले का रहने वाला है। वहीं, मौके से दो अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
रुपये दोगुने करने का झांसा देकर करते थे ठगी
महनार के एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि यह गिरोह लोगों को रुपये दोगुने करने का लालच देकर ठगी करता था। खासकर ग्रामीण इलाकों के लोगों को निशाना बनाकर उन्हें अपने जाल में फंसाया जाता था।
एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ ही पूरे गिरोह के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उसके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। पूरे गिरोह को ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0