ईरान पर और सख्त हुआ अमेरिका, ट्रंप का ऐलान : होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने के लिए भेजेंगे वॉरशिप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के लिए अमेरिका के साथ कई देश मिलकर वॉरशिप भेजेंगे। ट्रंप के मुताबिक चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन जैसे देश भी इस मिशन में शामिल हो सकते हैं।
NEWS DESK : मिडिल-ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब पूरी दुनिया को प्रभावित करने लगा है। खासकर होर्मुज स्ट्रेट में चल रहा तनाव कई देशों के लिए बड़ी चिंता बन गया है। दरअसल, होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है। इसी रास्ते से दुनिया के कई देशों को बड़ी मात्रा में तेल की सप्लाई होती है। अगर यह रास्ता बंद होता है तो कई देशों में तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के लिए अमेरिका के साथ कई देश मिलकर वॉरशिप भेजेंगे। ट्रंप के मुताबिक चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन जैसे देश भी इस मिशन में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम किसी न किसी तरह से जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट को खुला, सुरक्षित और फ्री कर देंगे।"
ट्रंप ने बताया क्या थी ईरान की मंशा
इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में बड़ा दावा किया है। उन्होंने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान की योजना पूरे मध्य पूर्व पर कब्जा करने और इजरायल को पूरी तरह से नष्ट करने की थी। ईरान की ही तरह उसकी वो योजनाएं भी अब खत्म हो चुकी हैं। अमेरिका ने ईरान के अहम खार्ग द्वीप पर बड़ा बमबारी किया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन हमलों की पुष्टि की। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेनाओं ने देश के मुख्य तेल निर्यात केंद्र पर मौजूद सैन्य ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया, जबकि जानबूझकर ऊर्जा ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











