पूर्वी सिंहभूम में ब्रेन मलेरिया का कहर, MGM अस्पताल में 15 बच्चे भर्ती, दो दिनों में 3 बच्चों की मौत
East Singhbhum : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया (सेरेब्रल मलेरिया) के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इस समय अस्पताल के शिशु रोग विभाग में पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले के अलग-अलग प्रखंडों से आए 15 मासूम बच्चे जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. इन सभी बच्चों में ब्रेन मलेरिया की पुष्टि हुई है.
शिशु रोग विभाग के डॉक्टर केके चौधरी ने बताया कि पिछले एक हफ्ते के भीतर अचानक से दिमागी बुखार की शिकायत के साथ बच्चों के आने का सिलसिला बढ़ गया है. शिशु रोग वार्ड के बेड पूरी तरह से भर चुके हैं.
पांच बच्चों की हालत गंभीर
पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में पिछले दो दिनों के भीतर तीन स्कूली बच्चों की मौत से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. एक ही परिवार के दो लोग मलेरिया से पीड़ित हैं. जिसमें आठ वर्षीय सुबोला सरदार की मौत हो गई है. वहीं उसकी बहन खुशबू सरदार गंभीर बनी हुई है. उसे ब्रेन मलेरिया, गंभीर एनीमिया, दौरे और सांस लेने में तकलीफ के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया है.
वहीं, पोटका सेरेलाडीह निवासी मंगल भूमिज व उसका एक वर्षीय बेटा अभिजीत भूमिज मलेरिया से पीड़ित है. पोटका से बेहतर इलाज के लिए दोनों को एमजीएम अस्पताल लाया गया है. यहां भर्ती बच्चों में से पांच की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिनका इलाज एनआइसीयू में चल रहा है.
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील
जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धाउड़िया ने कहा कि ब्रेन मलेरिया मलेरिया का सबसे घातक रूप है. समय पर इलाज न मिलने पर इसमें मृत्यु दर 15 से 20 प्रतिशत तक होती है. वहीं बिना इलाज के यह 90 प्रतिशत जानलेवा है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











