निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी के नामांकन में तकनीकी गड़बड़ी, होल्ड पर रखा गया

Jun 9, 2026 - 17:20
निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी के नामांकन में तकनीकी गड़बड़ी, होल्ड पर रखा गया

Rajya Sabha Election : झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव के बीच निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन-पत्र में तकनीकी गड़बड़ी सामने आने के बाद उनकी उम्मीदवारी को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। मामले को केंद्रीय चुनाव आयोग के पास भेज दिया गया है, जहां से प्राप्त दिशा-निर्देश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

कांग्रेस ने जताई आपत्ति

परिमल नथवानी के नामांकन पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। नामांकन को होल्ड किए जाने के बाद परिमल नथवानी अपने वकील के साथ विधानसभा पहुंचे। भाजपा के विधायक भी विधानसभा पहुंचे हैं। 

8 जून को दाखिल किया था नामांकन

परिमल नथवानी ने सोमवार, आठ जून 2026 को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। उन्हें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के करीब 20 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। नामांकन के दौरान उनके समर्थक विधायक भी मौजूद रहे।

गौरव बल्लभ के नाम की चर्चा के बीच मिला समर्थन

राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए की ओर से पहले गौरव बल्लभ को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा चल रही थी। हालांकि, बाद में परिमल नथवानी के मैदान में आने के बाद गठबंधन के विधायकों ने उनके पक्ष में समर्थन जताया। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया।

बैद्यनाथ राम और प्रणव झा ने भी किया नामांकन

राज्यसभा चुनाव के लिए अन्य प्रत्याशियों ने भी सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से बैद्यनाथ राम तथा कांग्रेस की ओर से प्रणव झा ने उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन प्रस्तुत किया. तीनों प्रत्याशियों ने दो-दो सेटों में अपने नामांकन पत्र जमा किए.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0