झामुमो ने बैद्यनाथ राम को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, 8 जून को करेंगे नामांकन दाखिल, दूसरे प्रत्याशी की घोषणा बाकी
RANCHI : झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच जेएमएम ने एक सीट पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. जेएमएम ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार घोषित किया है. पार्टी का कहना है कि देर शाम तक दूसरे प्रत्याशी की भी घोषणा हो सकती है.
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखने वाले थे लेकिन उससे पहले ही जेएमएम ने प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगा दी. राज्यसभा चुनाव को लेकर जेएमएम और कांग्रेस में तनातनी बरकरार है. जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की है. बैद्यनाथ राम 8 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में नामांकन दाखिल करेंगे.
केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बैद्यनाथ राम पार्टी के मजबूत और समर्पित कार्यकर्ता हैं और आदिवासी और पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधित्व को मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है. उन्होंने बताया कि महागठबंधन के घटक दलों के बीच विचार-विमर्श के बाद जेएमएम ने बैद्यनाथ राम के नाम पर सहमति जताई है.
पार्टी का मानना है कि बैद्यनाथ राम झामुमो की विचारधारा के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं. वे ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े हुए नेता हैं और जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाते रहे हैं.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











