खादी हमारा आत्म सम्मान, हमारी मान और पहचान है: राज्यपाल

राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2023-24 के समापन पर राज्यपाल ने दैनिक जीवन में खादी अपनाने की अपील की।

खादी हमारा आत्म सम्मान, हमारी मान और पहचान है: राज्यपाल

राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2023-24 के समापन समारोह में अपने संबोधन के दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि खादी और ग्रामोद्योग के माध्यम से ही भारत का विकास कर सकते हैं। राज्यपाल ने कहा महात्मा गांधी ने स्वदेशी और खादी को ताक़त बना कर आंदोलन को आगे बढ़ाया। खादी में ताक़त है कि वह हमारी ग्रामीण लोगों तक रोज़गार के अवसर मुहैया करवा रही है। झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड बहुत अच्छी कोशिश कर रहा है और इस पहल के लिए झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड और साथ ही खादी आयोग को बहुत धन्यवाद करता हूं, उनके इस प्रयासों के लिए ।यहाँ सिर्फ़ स्टॉल धारकों ने अपने शिल्प का ,अपनी कला का ,अपने उत्पादों का परिचय नहीं दिया बल्कि इसके साथ ही साथ यहां पर इस महोत्सव के माध्यम से हमारी समृद्धि ,संस्कृति को भी आगे बढ़ा रहे हैं।

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

राज्यपाल ने देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि मैं सभी लोगों से आवाहन करता हूँ कि लोग अपने दैनिक जीवन में खादी को अपनाए जिससे हमारे बुनकरों को आर्थिक मदद मिल सके।
राज्यपाल ने कहा कि जब से हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खादी के ब्रांड एंबेसडर बने हैं तब से खादी के वस्त्रों को एक नई पहचान और नई ऊंचाई मिली है।