डॉ. रश्मि के चौथे काव्य संग्रह का लोकार्पण

Sep 9, 2023 - 07:02
डॉ. रश्मि के चौथे काव्य संग्रह का लोकार्पण

गया । जीबीएम कॉलेज में अंग्रेजी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी की एक और नयी पुस्तक का लोकार्पण रविवार, अर्थात 10 सितंबर को राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था शब्दाक्षर के मंच से होना है। यह उनकी चौथी साहित्यिक कृति है। “उस पार क्षितिज के जाना है” नामक उनकी यह चौथी कृति भी काव्य संग्रह के रूप में आ रही है। इससे पूर्व 2022 में भी डॉ रश्मि के तीन काव्य रचना संग्रहों का लोकार्पण हो चुका है। रविवार को लोकार्पण समारोह विष्णुपद मन्दिर के निकट शगुन गेस्ट हाउस के सभागार में अपराह्न एक बजे होगा। इसके पश्चात इसी समारोह में शब्दाक्षर की प्रदेश इकाई के तत्वावधान में एक कवि सम्मेलन होना है, जिसमें प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आये कवि-कवयित्री अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। यह जानकारी शब्दाक्षर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0