टेंपो की सवारी से शुरू हुई प्रेम कहानी, होटल में पकड़े गए प्रेमी युगल की ग्रामीणों ने करा दी शादी
जहानाबाद। कडौना थाना क्षेत्र के चिड़ैयाटाड़ सेवनन गांव में एक प्रेम प्रसंग का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। करीब एक साल से चल रहे कथित प्रेम संबंध के बाद पहले से शादीशुदा प्रेमी युगल को मसौढ़ी के एक होटल से परिजनों ने पकड़ा। इसके बाद दोनों को गांव लाया गया, जहां ग्रामीणों की मौजूदगी में उनकी शादी करा दी गई।
जहानाबाद:- कडौना थाना क्षेत्र के चिड़ैयाटाड़ सेवनन गांव में एक प्रेम प्रसंग का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। करीब एक साल से कथित रूप से चल रहे प्रेम संबंध के बाद दोनों को मसौढ़ी के एक होटल से पकड़े जाने की बात सामने आई है। इसके बाद परिजन दोनों को गांव लेकर पहुंचे, जहां ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई।
बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल के बीच पिछले करीब एक वर्ष से बातचीत और मुलाकात का सिलसिला चल रहा था। इसी दौरान दोनों के संबंधों की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को हुई। मामले को लेकर परिवार में भी काफी विवाद और तनाव की स्थिति बनी।
जानकारी के अनुसार, दोनों को मसौढ़ी स्थित एक होटल में साथ देखे जाने के बाद परिजनों ने वहां पहुंचकर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को चिड़ैयाटाड़ सेवनन गांव लाया गया। गांव पहुंचने के बाद मामले को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा शुरू हो गई। अंततः ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में दोनों की शादी कराने का फैसला लिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

