महमदपुर हुआ राममय, कर्णप्रिय रामधुन से गूंज उठा पुरा गाॅव:- शिव शंकर कुमार सिंह

Jan 23, 2024 - 11:34
महमदपुर हुआ राममय, कर्णप्रिय रामधुन से गूंज उठा पुरा गाॅव:- शिव शंकर कुमार सिंह

अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर पंचायत एकंगरसराय नालंदा के अंतर्गत महमदपुर गाॅव में भाजपा के वुथ शक्ति केन्द्र के प्रमुख शिव शंकर कुमार सिंह के अध्यक्षता में पूजा-पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम जी एवं हनुमान जी के झंडे से पुरा मंदिर भगवामय में हो उठा। वहीं, जय श्रीराम के जयघोष से पुरा गाॅव के गली-गली गुंजायमान हो उठा, और पुरा गाॅवों में उत्सव का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में देवी स्थान मंदिर के प्रांगण में शिव शंकर कुमार सिंह ने पूजा-पाठ वैदिक मंत्र उच्चारण करके भक्ति-भाव एवं विधिवत तरीके से रामजानकी की पूजा-अर्चना किया। गाॅव के हर तरफ अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर धर्ममय का माहौल बना हुआ रहा। वहीं इस दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए महमदपुर गाॅव के सभी देवी-देवताओं के मंदिर को आकर्षक तरीक़े से सजाया गया। गाॅव के हर घर में दिए जलाए गए। घरों के मुडेर पर राम ध्वज लहरा रहे थे। साथ ही मंदिरों में घंटी की आवाज से माहौल राममय था। वहीं भाजपा के वुथ शक्ति केन्द्र के प्रमुख शिव शंकर कुमार सिंह ने कहा कि पांच सौ साल के लंबे इंतजार के बाद यह शुभ घड़ी आया है। जब रामलला अपनी जन्मभूमि में स्थित भव्य मंदिर अयोध्या में विराजमान हुए हैं। यह ऐतिहासिक क्षण है। हम सभी के लिए यह गौरव का पल है। रामलला के विराजमान होने से हम सभी लोंग गौरवान्वित है। आज हम सब खुद को हिन्दु कहने में गर्व करने का अनुभव कर रहे हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी का दूर और दिव्य दृष्टि तथा कुशल नेतृत्व से संभव हो सका है। मोदी है तो मुमकिन है। आने वाले दिनों में मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनेगा। आशय यह कि रामलला के विराजमान होने पर सर्वत्र श्रीराम भक्ति की अलौकिक, धार्मिक और आध्यात्मिक छटा बिखर रहा है। पूजा-पाठ संपन्न हुआ और आरती के बाद रामलला के भोग लगाकर लड्डु, मिसरी और तसमय प्रसाद के रुप में ग्रामीण जनता को वितरण किया गया। इस अवसर पर रघुनन्दन सिंह, धीरेन्द्र कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह, रणधीर कुमार सिंह, विपिन बिहारी सिंह, जनक सिंह, सज्जन कुमार विश्वास, सुनील सिंह, भूषण सिंह, शैलेन्द्र सिंह, नागेन्द्र सिंह, पप्पु सिंह, विवेक कुमार, चन्दन कुमार, राहुल कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, पृथ्वीराज, वार्ड पार्षद अमीर कुमार, दिपक कुमार सिंह, बिट्टु कुमार, अभिषेक कुमार, काजु, गौरव, गौतम, गोलु, सोनु एवं सभी ग्रामीण जनता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0