MDM में बच्चों ने नमक मांगा तो मिला डिटर्जेंट पाउडर, लापरवाही पर बोले मंत्री : 'रसोइये से हुई होगी गलती'
NALANDA : बिहार के नालंदा में स्कूली बच्चों के मध्याह्न भोजन में नमक की जगह डिटर्जेंट पाउडर मिलाए जाने के मामले में शिक्षा विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है. मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र ने कहा कि ''डॉक्टर की रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं. स्कूल के हेडमास्टर, दोनों रसोइया, BPM, BPO को शोकॉज किया गया है.''
'नमक की जगह डिटर्जेंट पाउडर'
परासी मिडिल स्कूल के प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पहले लॉट में ज्यादातर बच्चों को खाना खिला दिया गया था. कुछ बच्चों को दूसरे अलॉट में खाना खिलाया गया. बच्चों ने खाना में नमक कम होने की बात बताई तो रसोइया ने बच्चों के खाना में नमक की जगह डिटर्जेंट पाउडर डाल दी, जिससे बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. सभी बच्चों को डॉक्टर की सलाह पर घर वापस भेजा दिया गया.
श्रवण कुमार भी पहुंचे
जानकारी मिलने पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास सह सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार भी बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल पहुंचे थे. बच्चों का हालचाल जानकर जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही थी. उन्होंने कहा कि रसोइये से गलती हुई होगी.
खाने बनाने वाली संस्था का अलग तर्क
इधर, मामले को लेकर एकता फाउंडेशन के मैनेजर शशांक शेखर ने बताया कि हमारे यहां से दो सौ स्कूल में खाना भेजा गया. सिर्फ एक जगह नूरसराय के परासी मिडिल स्कूल से शिकायत मिली कि बच्चों के खाने में डिटर्जेंट पाउडर मिला पाया गया, जबकि ऐसा होता तो अन्य स्कूल के बच्चे बीमार क्यों नहीं पड़े.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मध्य विद्यालय, परासी, नूरसराय में मिड-डे-मील खाने से 34 बच्चे (17 छात्रा+17 छात्र) बीमार पड़ गए थे. जिन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सभी बच्चे स्वस्थ एवं खतरे से बाहर बताए गए, जिन्हें डॉक्टर की देखरेख में स्वस्थ होने पर रात तक घर भेज दिया गया.
206 स्कूलों में भेजा जाता है मिड-डे-मील
यहां यह भी बताना जरूरी है कि स्वयं सेवी संस्था (एकता शक्ति फाउंडेशन) रामघाट, नगरनौसा के केन्द्रीयकृत रसोईघर के द्वारा 206 विद्यालयों में लगभग 23000 बच्चों को प्रतिदिन मध्याहन भोजन उपलब्ध कराया जाता है. जिसमें चण्डी प्रखंड के 123, नगरनौसा के 76 एवं नूरसराय के 07 विद्यालय शामिल हैं.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







