एमयू के इंटर कॉलेज शूटिंग टूर्नामेंट-2023 में जीबीएम काॅलेज की नेहा कुमारी को प्रथम स्थान

Oct 20, 2023 - 06:51
एमयू के इंटर कॉलेज शूटिंग टूर्नामेंट-2023 में जीबीएम काॅलेज की नेहा कुमारी को प्रथम स्थान

गया । गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय की छात्रा नेहा कुमारी तथा तेजस्विनी ने मगध विश्वविद्यालय, बोधगया द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज शूटिंग टूर्नामेंट-2023 के अंतर्गत ऐयर राइफल शूटिंग में क्रमशः प्रथम तथा तृतीय स्थान प्राप्त करके कॉलेज का नाम रौशन किया है। वहीं इंटर कॉलेज पिस्टल शूटिंग में कॉलेज की तेजस्विनी तथा नेहा कुमारी ने क्रमशः द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफीज, मेडेल्स तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज की पीआरओ डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी ने बतलाया कि गत गुरुवार दिनांक 19 अक्टूबर को कॉलेज की छात्राएँ इंटर कॉलेज शूटिंग टूर्नामेंट-2023 में भाग लेने खेलकूद प्रभारी डॉ पूजा राय एवं शिक्षकेतर कर्मी अभिषेक कुमार के संरक्षण में नवादा के कन्हाई लाल साव कॉलेज गयी थीं, जहाँ शूटिंग की विभिन्न विधाओं में छात्राओं की प्रतिभागिता अत्यंत प्रशंसनीय रही। शूटिंग टूर्नामेंट में कॉलेज की शानदार प्रतिभागिता पर खुशी जताते हुए प्रधानाचार्य प्रो. जावैद अशरफ़ एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने हार्दिक खुशी जतायी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0