पटना स्नातक MLC चुनाव में शक्ति प्रदर्शन, अनंत सिंह की खुली जीप में निकले जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन के दौरान सियासी हलचल तेज नजर आई। जनसुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह ने जदयू विधायक अनंत सिंह के साथ खुली जीप में पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। हार्डिंग रोड स्थित अनंत सिंह के सरकारी आवास से शुरू हुआ काफिला समर्थकों की भीड़ के साथ प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय पहुंचा।

Oct 1, 2026 - 15:35

नामांकन के दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। काफिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, निशांत कुमार और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के समर्थन में भी नारे सुनाई दिए। खुली जीप में अनंत सिंह के साथ डॉ. अनुज सिंह की मौजूदगी ने पटना स्नातक सीट के चुनावी मुकाबले को और चर्चा में ला दिया।

इस सीट पर जदयू ने मौजूदा विधान पार्षद और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया है। वहीं जनसुराज की ओर से डॉ. अनुज सिंह चुनाव मैदान में हैं। अनंत सिंह पहले ही नीरज कुमार के खिलाफ अपनी असहमति सार्वजनिक कर चुके हैं और अनुज सिंह के समर्थन का ऐलान किया है।

नामांकन के बाद अनंत सिंह ने डॉ. अनुज सिंह को माला पहनाकर बधाई दी। समर्थकों की भारी भीड़ और लगातार नारेबाजी के बीच पूरा इलाका चुनावी माहौल में नजर आया।

पटना स्नातक सीट पर 23 अक्टूबर को मतदान होना है, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। चुनाव नजदीक आने के साथ उम्मीदवारों के साथ-साथ विभिन्न नेताओं के समर्थन और सक्रियता भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0