नारकोटिक्स विभाग की टीम पर हमला, रेड के दौरान हुआ पथराव और फायरिंग, एक गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि टीम छापेमारी करने गई थी, तभी स्थानीय लोगों और शरारती तत्वों ने 5 सदस्यीय टीम को घेर लिया। देखते ही देखते पत्थरबाजी और रोड़ेबाजी शुरू हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
PATNA : राजधानी पटना में नारकोटिक्स विभाग की टीम पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि स्थिति इतनी भयावह हो गई नारकोटिक्स टीम को अपनी सुरक्षा के लिए 3 से 4 राउंड फायरिंग भी करनी पड़ी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि टीम छापेमारी करने गई थी, तभी स्थानीय लोगों और शरारती तत्वों ने 5 सदस्यीय टीम को घेर लिया। देखते ही देखते पत्थरबाजी और रोड़ेबाजी शुरू हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टीम को सुरक्षा में फायरिंग भी करनी पड़ी। इस दौरान कुछ लोगों को हल्की चोट भी आयी है। वहीं, इलाके में दहशत का माहौल है।
इस बवाल के बाद नारकोटिक्स विभाग की टीम ने आकाश धांगर नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, ASP लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा कि नारकोटिक्स टीम छापेमारी के लिए गई थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने विरोध कर हमला कर दिया। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











