नगर पंचायत एकंगरसराय के अंतर्गत अयोध्या से आए कलश-अक्षत और भागवान श्रीराम का फोटो वितरण किया गया

Jan 11, 2024 - 10:48
नगर पंचायत एकंगरसराय के अंतर्गत अयोध्या से आए कलश-अक्षत और भागवान श्रीराम का फोटो वितरण किया गया

नगर पंचायत एकंगरसराय नालंदा के अंतर्गत रसलपुर और आकाशपुर गाॅव में अयोध्या से आए कलश-अक्षत और भागवान श्रीराम के मंदिर का फोटो का वितरण किया गया। कलश-अक्षत का वितरण भारतीय जनता पार्टी के वुथ शक्ति केंद्र के प्रमुख शिव शंकर कुमार सिंह के अध्यक्षता में दोनों गांव रसलपुर और आकाशपुर में किया गया। रसलपुर निवासी भाजपा आईटी सेल संयोजक राजन कुमार गुप्ता, आकाशपुर के बूथ अध्यक्ष विनोद कुमार चंद्रवंशी एवं सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण ने जय जय सीताराम के नारे के साथ ही कार्य को संपन्न किया। वही शक्ति वुथ केंद्र के प्रमुख है शिव शंकर कुमार ने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी मिला उसे ईमानदारी से निभा रहे हैं और आगे भी कार्य जारी रहेगा। नरेन्द्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री और उतर प्रदेश के योगी जैसे मुख्यमंत्री रहने पर ही अयोध्या में भागवान श्रीराम जी का मंदिर तैयार हुआ है। आज के दिनों में देखा जाए तो राम मंदिर का चर्चा देश के सभी राज्यों एवं विदेशों में भी हो रहा है। साथ ही अयोध्या‌ मंदिर का निर्माण बहुत ही अच्छे ढंग से किया गया है जो इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम के भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होने वाला है। श्रीराम मंदिर का निर्माण होने से हिंदुओं में काफी उत्साह का माहौल है। इस मौके पर राजेन्द्र रजक, रोहित कुमार चौधरी, सिकंदर कुमार, सतीश प्रसाद, अभय कुमार यादव, सतीश कुमार चंद्रवंशी, दामोदर सपेरा, विकास कुमार, नुहार जमादार, चंद्रदीप महतो, कृष्ण बिन्द, धर्मेंद्र पासवान, रवि शंकर चौहान, संजीत पासवान, राजेश प्रसाद, नवल किशोर प्रसाद, रविन्द्र पासवान इत्यादि कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0