भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को कार्यक्रम के दौरान लगी गोली, मामले की जांच में जुटी पुलिस

सारण जिले में गरखा प्रखंड के गौहर बसंत की रहने वाली भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय एक प्रोग्राम में सेदुआर गांव पहुंची थी। सेदुआर गांव में वीरेंद्र सिंह के घर पर आयोजित कार्यक्रम में निशा को गोली लगी।

Jun 1, 2023 - 09:50
Jun 5, 2024 - 09:51
भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को कार्यक्रम के दौरान लगी गोली, मामले की जांच में जुटी पुलिस

भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को एक कार्यक्रम के दौरान गीत गाते समय गोली लग गई। बताया जा रहा है कि सेदुआर गांव में वीरेंद्र सिंह के घर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां बिहार के सारण जिले के गरखा प्रखंड के गौहर बसंत की रहने वाली गायिका एक प्रोग्राम में पहुंची थी। यहां भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय अपना परफॉरमेंस दे रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी जिसमें गायिका को गोली लग गई। हालाँकि गायिका को तत्काल अस्पताल ले जया गया और अब वो ख़तरे से बाहर है।

गोली गायिका के पैर में लगी है

भोजपुरी गायिका को पैर में गोली लगी है। गोली लगने के बाद वह बेहोश होकर मंच पर ही गिर गई। इस घटना के बाद आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी मच गया। स्थानीय लोगों ने घायल भोजपुरी सिंगर को आनन-फानन में पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और गायिका के घर वालों को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद गायिका निशा के परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद हड़कंप मच गया है। निशा उपाध्याय को जानने वाले लोग उनका हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल पहुँचने लगे।

पुलिस जांच में जुटी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इसी इसी दौरान गायिका निशा को गोली लग गई। गोली चलाने वाले युवक का पता नहीं चल पाया है। गोली लगने की सूचना मिलते ही गरखा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। हर्ष फायरिंग को लेकर पुलिस लगातार ऐसे आयोजनों पर नज़र रखती आ रही है, इसके बावजूद भी कुछ मनचले अपनी हरकतों से बज नहीं आ रहे हैं। अस्पताल में गायिका का इलाज जारी है। मालूम हो कि गायिका ने बड़े ही कम समय में अपनी पहचान बना ली थी। इनके गाने को दर्शक खूब पसंद भी करते है। उन्हें गोली लगने की खबर से उनके चाहने वाले काफ़ी उदास हो गये हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0