लापता बच्चों का हॉटस्पॉट बना रांची का धुर्वा, अंश-आंशिक के बाद कर्ण-अर्जुन एवं शिवा का लापता होना चिंताजनक

धुर्वा-शालीमार-मौसीबाड़ी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाय. 72 घंटे के अंदर परिणाम चाहिए अन्यथा अंश-अंशिका जैसा उग्र आंदोलन होगा - कैलाश यादव

Jun 15, 2026 - 09:31
लापता बच्चों का हॉटस्पॉट बना रांची का धुर्वा, अंश-आंशिक के बाद कर्ण-अर्जुन एवं शिवा का लापता होना चिंताजनक

धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार बाजार स्थित सुलभ शौचालय में कार्यरत डॉली देवी पिता विकास शर्मा का दो जुड़वा बच्चे कर्ण-अर्जुन एवं जगन्नाथपुर बस्ती का 14 वर्षीय तीसरा बच्चा शिवा के विगत 14 दिनों से लापता होने के बाद आज राजद प्रवक्ता सह एचईसी नागरिक परिषद के अध्यक्ष कैलाश यादव, स्थानीय पार्षद परमेश्वर सिंह एवं हटिया प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर सिंह ने स्थानीय लोगों के साथ बच्चों के अभिभावक डॉली देवी से मुलाकात कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया !


इस मुद्दे को राजनीतिक हवा देने की कोशिश करनेवालों पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि लापता बच्चे पर बीजेपी राजनीति न करे बल्कि सजगता दिखाते हुए मानवता का परिचय दे। स्थानीय लोग नशाखोरी एवं असामाजिक तत्वों के अनैतिक कार्यों से परेशान हैं।

वार्ता के दौरान कर्ण-अर्जुन के माता पिता जो काफी रो बिलख रहे थे, उनके परिवार के सभी लोगों को ढांढस बनाया ! 

मुलाकात में वार्ता के दौरान श्री यादव से डॉली देवी ने कहा कि प्रशासन का कहना है कि पूरी में लड़के को देखा गया है, उसमें एक बच्चा अर्जुन का संपर्क हुआ है और वह नजदीक आ गया है बाकी और बच्चे भी देखे गए हैं लेकिन वे लोग कहीं भाग निकले हैं !

राजद नेता कैलाश यादव ने कहा कि रांची सहित झारखंड में बच्चों का अपहरण होना लापता होना अत्यंत चिंताजनक विषय है ! 

यादव ने कहा कि धुर्वा शालीमार मौसीबाड़ी जगरनाथपुर क्षेत्र बच्चे लापता होने का हब (हॉटस्पॉट) बन गया है ! जिला प्रशासन से मांग करते हैं ये एरिया नशाखोरी और अनैतिक कार्यों से लिप्त है ! इसलिए ऐसे घटनाओं को रोकने एवं जड़ से समाप्त करने के लिए तमाम क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाय और स्थानीय थाने को निर्देशित कर पैदल पेट्रोलिंग करने का काम करे ! 

यादव ने कहा कि परिजनों का आग्रह है कि बच्चों की सकुशल वापसी के लिए उग्र रणनीति तैयार कीजिए। लेकिन श्री यादव ने आश्वस्त किया कि प्रशासन को पूरा सहयोग कीजिए, क्योंकि बच्चों की सकुशल वापसी के लिए शासन प्रशासन मुस्तैदी से काम कर रही है। फिर भी अगर प्रशासन द्वारा 72 घंटे के अंदर सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेगा तब उग्र रणनीति के साथ आंदोलन की तैयारी की जाएगी!

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0