वैशाली में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्राहक को लगी गोली; संचालक के अपहरण का भी आरोप

वैशाली: लालगंज थाना क्षेत्र के बेदौली चौक स्थित विनोद सिंह लाइन होटल में गुरुवार रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि पहले स्कॉर्पियो से 4-5 लोग होटल पहुंचे और ग्राहकों के बीच विवाद हुआ। होटल संचालक राजा सिंह ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।

Sep 18, 2026 - 16:32
वैशाली में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्राहक को लगी गोली; संचालक के अपहरण का भी आरोप

वैशाली:- लालगंज थाना क्षेत्र के बेदौली चौक स्थित विनोद सिंह लाइन होटल में गुरुवार रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि पहले स्कॉर्पियो से 4-5 लोग होटल पहुंचे और ग्राहकों के बीच विवाद हुआ। होटल संचालक राजा सिंह ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।

करीब 20 मिनट बाद 30-35 की संख्या में बदमाश दोबारा होटल पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से होटल में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान जफराबाद निवासी बलराम राय के पुत्र वैदिक कुमार को गोली लग गई। घायल को पहले लालगंज रेफरल अस्पताल और फिर सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया।

होटल संचालक ने आरोप लगाया कि बदमाश उसे कुसदे पोखर ले गए और विवाद करने वाले ग्राहक का नाम बताने का दबाव बनाया। संचालक के मुताबिक, बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और उसके साथ मारपीट की।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ गोपाल मंडल के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं। मामले की जांच की जा रही है और फायरिंग में शामिल आरोपियों की पहचान का प्रयास जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0