RCB vs KKR : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स आज आमने-सामने, जानिए कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज
रायपुर की पिच आमतौर पर धीमी मानी जाती है, लेकिन इस मुकाबले में बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। हालांकि पिछले मैच में यहां लो-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला था।
SPORTS DESK : IPL 2026 के 57वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।
प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी फिलहाल 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। टीम ने अब तक 11 मैचों में 7 जीत दर्ज की है। दूसरी ओर अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर 9 अंकों के साथ आठवें पायदान पर मौजूद है। कोलकाता ने पिछले चार मुकाबलों में लगातार जीत हासिल कर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखी हैं।
दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो आईपीएल इतिहास में अब तक 36 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें केकेआर ने 20 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी को 15 मुकाबलों में जीत मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा था।
रायपुर की पिच आमतौर पर धीमी मानी जाती है, लेकिन इस मुकाबले में बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। हालांकि पिछले मैच में यहां लो-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला था। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है और पूरा मुकाबला बिना रुकावट के होने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











