क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र रांची अब साइंस सिटी के रूप में विकसित होगा
डीसी ने उच्च, तकनीकी शिक्षा विभाग से सम्बंधित मामलों की समीक्षा बैठक में अंचलाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में मंगलवार को उच्च, तकनीकी शिक्षा विभाग से सम्बंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर समहर्ता राजेश कुमार बरवार, एलआरडीसी राजीव कुमार सिंह, डी. आई. ओ. रांची एवं अंचल अधिकारी- नामकुम, रांची शहर, कांके, बड़गाई, बुढ़मू, अनगड़ा एवं सम्बंधित सभी अधिकारी उपस्थित थे।उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा उच्च, तकनीकी शिक्षा विभाग से सम्बंधित मामलों की क्रमवार समीक्षा करते हुए सम्बंधित सभी अधिकारियों से अघतन स्थिति की जानकारी लेते हुए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देते हुए कहा की सभी सम्बंधित मामलों में तेजी लाने को कहा गया।
इन मामलों की समीक्षा करते हुए निम्न निर्देश दिया गया
- झारखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
नामकुम स्थित साइंस सिटी (वर्तमान में झारखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का परिसर) अविस्थत सबते भवन के दूसरा तल्ला भवन के दूसरे तल्ले के अंतिम विपत्र के भुगतान के संबंध में जो जाँच के लिए कहा गया है, उसपर उपायुक्त रांची, द्वारा निर्देश देते हुए कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल-01 को कहा की जो भुगतान के सम्बन्ध में जाँच है, उसे जल्द पूरा करने को कहा गया। - झारखण्ड विज्ञान प्रावैधिकी एवं नवाचार परिषद कार्यालय हेतु अतिरिक्त भूमि की अधियाचना
स्टेट हायर एजुकेशन कॉउन्सिल एवं झारखण्ड विज्ञान प्रावैधिकी एवं नवाचार परिषद के कार्यालय हेतु नामकुम स्थित JUT के परिसर के आस-पास 3-5 एकड़ अतिरिक्त भूमि के अधियाचना की समीक्षा करते हुए, अंचल अधिकारी नामकुम को निर्देश देते हुए कहा की जल्द से जल्द JUT के परिसर के आस-पास 3-5 एकड़ अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराए। - चिरौदी मोरहाबादी स्थित क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र रांची, के लिए चिन्हित एवं हस्तांतरित भूमि पर अतिक्रमण सम्बन्धी
चिरौदी मोरहाबादी स्थित क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र रांची, के लिए चिन्हित एवं हस्तांतरित भूमि पर अतिक्रमण सम्बन्धी मामलों की समीक्षा करते हुए अंचल अधिकारी बड़गाई को निर्देश देते हुए कहा की जो माननीय उच्च न्यायालय रांची, का आदेश आया है, उसके अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया। - क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र रांची को अपग्रेड कर साइंस सिटी के रूप में विकसित करने हेतु अंचल अधिकारी बड़गाई को निर्देश देते हुए कहा की क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र रांची को अपग्रेड कर साइंस सिटी के रूप में विकसित करने हेतु चिन्हित एवं हस्तांतरित अतिरिक्त भूमि का सीमांकन करते हुए इसमें हुए अतिक्रमण को भी चिन्हित करने को कहा गया।
- राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय रांची के लिए भूमि की अधियाचना की स्थिति
राहुल कुमार सिन्हा द्वारा राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के लिए भूमि की अधियाचना की स्थिति की समीक्षा करते हुए अंचल अधिकारी कांके को निर्देश देते हुए कहा की 50 एकड़ भूमि राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के लिए उपलब्ध कराए। - राजकीय पोलटेक्निक बुंडू की स्थापना
राजकीय पोलटेक्निक बुंडू, की स्थापना एवं निर्माण हेतु भूमि की अधियाचना एवं अघतन की समीक्षा करते हुए अंचल अधिकारी बुंडू को निर्देश देते हुए कहा की 10 एकड़ भूमि राजकीय पोलटेक्निक बुंडू के लिए देने को कहा गया। - राजकीय पोलटेक्निक, रांची के लिए चिन्हित एवं हस्तांतरित भूमि एवं अतिक्रमण मुक्त करना
राहुल कुमार सिन्हा द्वारा राजकीय पोलटेक्निक, रांची के लिए चिन्हित एवं हस्तांतरित भूमि एवं अतिक्रमण मुक्त करना की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए निर्देश पूरा करने का निर्देश दिया। - रांची जिला के चेड़ी मनातु में प्रस्तावित रांची विश्वविद्यालय रांची परिसर निर्माण
राहुल कुमार सिन्हा ने समीक्षा क्रम में रांची जिला के चेड़ी मनातु में प्रस्तावित रांची विश्वविद्यालय रांची परिसर निर्माण हेतु चिन्हित भूमि में अतिक्रमण की जाँच करते हुए इसे चिन्हित करते हुए आगे की प्रक्रिया करने का निर्देश सम्बंधित अंचल अधिकारी को दिया गया। - झारखण्ड राज्य खुला विश्वविद्यालय रांची के लिए कांके क्षेत्र में भूमि
उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने समीक्षा करते हुए अंचल अधिकारी अनगड़ा को निर्देश देते हुए झारखण्ड राज्य खुला विश्वविद्यालय रांची के लिए कांके क्षेत्र में 10 एकड़ भूमि झारखण्ड राज्य को देने को कहा गया। - केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची को भूमि उपलब्ध कराते हुए जलापूर्ति
उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा समीक्षा क्रम में केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची को भूमि उपलब्ध कराने एवं जलापूर्ति के लिए गैर मजूरवा भूमि चिन्हित करने का निर्देश सम्बंधित अंचल अधिकारी को दिया गया।



admin@admin.com



