झारखण्ड में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, अर्धनिर्मित हथियार और मशीनें जब्त, साहिबगंज पुलिस और बिहार STF की बड़ी कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक पटना में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार एक युवक से पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क का खुलासा हुआ। उसकी निशानदेही पर बिहार एसटीएफ ने साहिबगंज पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी की।
SAHIBGANJ : झारखंड के साहिबगंज जिले में पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार निर्माण के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। रांगा थाना क्षेत्र के केंदुआ आमगाछी गांव में छापेमारी कर पुलिस ने एक मिनी हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से एक दर्जन से अधिक अर्धनिर्मित हथियार, तीन लेथ मशीन और लोहा पिघलाने वाली मशीन बरामद की गई है।
मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा
जानकारी के मुताबिक पटना में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार एक युवक से पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क का खुलासा हुआ। उसकी निशानदेही पर बिहार एसटीएफ ने साहिबगंज पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी की।
पुलिस जब केंदुआ आमगाछी स्थित संदिग्ध घर पहुंची तो मकान बंद मिला। इसके बाद टीम ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। तलाशी के दौरान वहां हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें और बड़ी संख्या में अर्धनिर्मित हथियार बरामद हुए। हालांकि छापेमारी के समय घर में कोई मौजूद नहीं था।
पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों का कहना है कि उस घर में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। बताया जा रहा है कि मकान बिहार के एक व्यक्ति का है, जिसे इलाके में ‘वकील’ नाम से जाना जाता है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और झारखंड-बिहार कनेक्शन की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











