वरिष्ठ अधिवक्ता रोहिताश्व राय (Rohitashya Roy) झारखंड के नए महाधिवक्ता (Advocate General - AG) बने

पूर्व महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।राज्यपाल द्वारा राजीव रंजन का इस्तीफा स्वीकार करने के पश्चात महाधिवक्ता नियुक्त करने संबंधी नई अधिसूचना जारी कर दी गई।

Jun 15, 2026 - 09:17
वरिष्ठ अधिवक्ता रोहिताश्व राय (Rohitashya Roy) झारखंड के नए महाधिवक्ता (Advocate General - AG) बने

 झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रोहिताश्व राय को नया महाधिवक्ता मनोनीत किया गया है। इस संबंध में 14 जून 2026 को राज्यपाल के आदेशानुसार विधि विभाग के प्रधान सचिव नीरज कुमार श्रीवास्तव द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई। 
 विदित हो कि इसके पूर्व महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने वर्ष 2020 में महाधिवक्ता का पद संभाला था।महामहिम राज्यपाल द्वारा राजीव रंजन का इस्तीफा स्वीकार करने के पश्चात महाधिवक्ता नियुक्त करने संबंधी नई अधिसूचना जारी कर दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0