समाजसेवियों ने अपना घर महिला वृद्धाश्रम में बांटे वस्त्र व भोजन
समाजसेवा से होती है सुखद अनुभूति: प्रेमशंकर
रांची के हिनू निवासी समाज सेवी प्रेमशंकर की माता स्व.मनोरमा देवी की पुण्यतिथि पर हटिया क्षेत्र अंतर्गत सिंह मोड़ के लटमा रोड स्थित महिला वृद्धाश्रम 'अपना घर' में महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण किया गया।
इस मौके पर महिलाओं को भोजन भी कराया गया।
इस मौके पर श्री रामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव तुषार कांति शीट, समाजसेवी अरुण सिन्हा, सुकृत भट्टाचार्य, तन्मय मुखर्जी सहित अन्य उपस्थित थे।
अपना घर की व्यस्थापिका सिस्टर एम्मा ने समाजसेवा के इस पुनीत कार्य के लिए सबों का आभार व्यक्त किया। वहीं, समाजसेवी प्रेम शंकर ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से सुखद अनुभूति होती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











