SRH vs CSK pitch report 2026 : रनों की होगी बारिश या गेंदबाजों की परीक्षा? सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स मैच में जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

हैदराबाद की ओर से ईशान किशन, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा बड़ी पारी खेल सकते हैं। वहीं, चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़, डेवाल्ड ब्रेविस और सरफराज खान से रन की उम्मीद होगी।

Apr 18, 2026 - 17:51
SRH vs CSK pitch report 2026 : रनों की होगी बारिश या गेंदबाजों की परीक्षा? सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स मैच में जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

SPORTS DESK : आईपीएल 2026 का रोमांच शनिवार को और बढ़ने वाला है, जब सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच डबल हेडर का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

प्वाइंट्स टेबल का हाल

दोनों ही टीमें इस सीजन में अब तक एक जैसी स्थिति में हैं। हैदराबाद ने 5 में से 2 मैच जीते हैं और 4 अंकों के साथ मिड-टेबल में बनी हुई है। वहीं, चेन्नई की टीम भी 5 में 2 जीत के साथ 4 अंक ही जुटा सकी है लेकिन खराब रनरेट की वजह से वह निचले पायदान पर खिसकी हुई है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अगर इतिहास पर नजर डालें तो चेन्नई का दबदबा साफ नजर आता है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 22 मुकाबलों में चेन्नई ने 15 बार जीत दर्ज की है, जबकि हैदराबाद को सिर्फ 7 जीत मिली है।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए जानी जाती है। पिछले मुकाबले में भी यहां 200+ स्कोर देखने को मिला था, जिससे साफ है कि यह विकेट रन बनाने के लिए मुफीद है। इस पिच पर गेंद अच्छी तरह बैट पर आती है। आउटफील्ड तेज रहता है और बड़े शॉट्स लगाना आसान होता है। ऐसे में एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मुकाबले की पूरी उम्मीद है।

किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

हैदराबाद की ओर से ईशान किशन, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा बड़ी पारी खेल सकते हैं। वहीं, चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़, डेवाल्ड ब्रेविस और सरफराज खान से रन की उम्मीद होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0