गश्त के दौरान एसएसबी ने पकड़ा संदिग्ध व्यक्ति, बोरी से मृत मोर बरामद

श्रावस्ती। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भिनगा के कमांडेंट एके वरूण के निर्देशन में एसएसबी की ‘सी’ कंपनी भैसाहीनाका एवं वन विभाग, पूर्वी सोहेलवा रेंज की संयुक्त टीम ने 30 अगस्त 2026 को गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। संयुक्त टीम ग्राम लालपुर कुशमहवा-सोनपथरी मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद पीले रंग की बोरी से एक मृत मोर बरामद हुआ। मृत मोर का वजन लगभग पांच किलोग्राम तथा लंबाई करीब 0.90 मीटर बताई गई। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान धर्मराज, निवासी ग्राम लालपुर कुशमहवा, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई। पूछताछ के बाद एसएसबी की संयुक्त टीम ने बरामद मृत मोर और पकड़े गए व्यक्ति को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए वन विभाग, पूर्वी सोहेलवा रेंज को सुपुर्द कर दिया। वन विभाग द्वारा मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Aug 31, 2026 - 06:09
गश्त के दौरान एसएसबी ने पकड़ा संदिग्ध व्यक्ति, बोरी से मृत मोर बरामद

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0