औद्योगिक नगरी मानपुर में स्वामी विवेकानंद की 161वीं जन्म दिवस हर्षोल्लास पूर्वक हुआ संपन्न

Jan 13, 2024 - 11:10
औद्योगिक नगरी मानपुर में स्वामी विवेकानंद की 161वीं जन्म दिवस हर्षोल्लास पूर्वक हुआ संपन्न

गया । बिहार प्रदेश बुनकर कल्याण संघ के तत्वाधान में बुनकर नगरी मानपुर पटवाटोली में स्वामी विवेकानंद की 161वीं जन्म दिवस हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के बिहार प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व मेयर प्रत्याशी प्रमोद कुमार आनंद उर्फ प्रमोद चौधरी ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को स्वामी विवेकानंद के सार्थक जीवन, महान व्यक्तित्व तथा कार्यों से प्रेरणा लेने कहा। गोपाल प्रसाद पटवा अध्यक्ष बुनकर संघ ने स्वामी जी को युवाओं का प्रेरणा स्त्रोत बताते हुए संघर्ष जितना कठिन होगा जीत उतनी शानदार होगी। भारतीय संस्कृति के संदेशवाहक है। इनके आदर्श को अपनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर गोपाल प्रसाद पटवा अध्यक्ष बुनकर संघ, प्रमोद कुमार चौधरी भाजपा नेता , दुखन पटवा बुनकर प्रकोष्ठ भाजपा, समाजसेवी सुरज कुमार पटवा, मनोज कुमार तांती, रविन्द्र शर्मा,रमेश प्रसाद, देवेन्द्र कुमार, सुर्य देव राम,‌ जीतलाल प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0