स्वर्गीय पुनीत बेदी की स्मृति में जन कल्याण हेतु नागरमल मोदी सेवा सदन को सौंपे गए पांच लाख रुपए
रांची। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की इकाई “यंग इंडियन” रांची (वाई.आई.) की ओर से परिसंघ के सदस्य व समाजसेवी स्वर्गीय पुनीत बेदी की स्मृति में जनकल्याण के उद्देश्य से नागरमल मोदी सेवा सदन के कमरों के आधुनिकीकरण के लिए सेवा सदन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सरावगी को पुनीत आरोग्यदान स्वरूप पांच लाख रुपए सौंपे गए।
इस अवसर पर स्वर्गीय पुनीत बेदी के पिता नरेश बेदी, पत्नी स्नेहा बेदी,यंग इंडियन के अध्यक्ष कुणाल जैन, उपाध्यक्ष विकास सिन्हा, प्रोजेक्ट हेड अनंत जैन, विकास केडिया, पीयूष सरावगी, रितेश गुप्ता, विवेक जैन, साकार मोहता, श्रवण वर्णवाल, शिव किशोर शर्मा मौजूद थे।



admin@admin.com



