होटल रेडिसन ब्लू में दस दिवसीय अनडिवाइडेड बंगाल फूड फेस्टिवल का शुभारंभ 22 मई को
मिलेगा बंगाल के प्रचलित लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाने का अवसर
राजधानी स्थित होटल रेडिसन ब्लू में दस दिवसीयअनडिवाइडेड बंगाल फूड फेस्टिवल का शुभारंभ शुक्रवार को होगा। इस फूड फेस्टिवल में बंगाल की समृद्ध पाक कला विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं की एक जीवंत झलक दिखेगी। यह महोत्सव होटल के वाटरफ्रंट रेस्टोरेंट में 22 से 31 मई, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। यह फूड फेस्टिवल मेहमानों को बंगाल की सांस्कृतिक झलक के साथ इस प्रदेश के प्रचलित व लोकप्रिय लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाने का अवसर प्रदान करेगा। यह जानकारी गुरुवार को होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आशुतोष कुमार, एसोसिएट डायरेक्टर, (सेल्स), विनीत रंजन, फूड एंड बेवरेज मैनेजर और सेफ जय ने संयुक्त रूप से दी।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि इस फूड फेस्टिवल में विशेषज्ञ शेफ द्वारा तैयार किए गए प्रामाणिक क्षेत्रीय व्यंजनों का स्वाद अतिथि उठा सकेंगे।
इसमें पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश, दोनों के बंगाली व्यंजनों के विविध और शाश्वत स्वादों का आनंद उठाने का अवसर मिलेगा। यह उत्सव पूरे सप्ताह डिनर के दौरान उपलब्ध रहेगा। साथ ही रविवार को एक विशेष ब्रंच का अनुभव भी मिलेगा।
वॉटर फ्रंट रेस्टोरेंट में दिखेगी बंगाल की सांस्कृतिक व पारंपरिक झलक
प्रतिदिन रात्रि भोजन और रविवार को ब्रंच इसके अलावा लाइव पियानो भी उपलब्ध रहेगा। अभी समर वेकेशन और छुट्टियों का समय चल रहा है। लोग यहां आकर फ़ूड फेस्टिवल का मजा ले सकते हैं।
प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि ग्राहकों के लिए फूड फेस्टिवल में
1999 + कर प्रति व्यक्ति - रात्रिभोज, 1850 + कर प्रति व्यक्ति (रविवार ब्रंच) दर निर्धारित है।
होटल रेडिसन ब्लू की ओर से बंगाल के स्वाद, परंपराओं और गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी के एक सप्ताह तक चलने वाले उत्सव में शामिल होने के लिए ग्राहकों को आमंत्रित किया गया है। यहां लोग अनूठे आकर्षण का अनुभव करेंगे। भोजन, संस्कृति और समुदाय को एक अविस्मरणीय उत्सव में एक साथ लाया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











