“भाभी ने की है भैया की हत्या”- मृतक नवाब के छोटे भाई ने कहा

आशंका जतायी जा रही है कि युवक ही हत्या गला दबा कर की गई है।

Jun 3, 2023 - 07:42
“भाभी ने की है भैया की हत्या”- मृतक नवाब के छोटे भाई ने कहा

नवादा: 

बिहार के नवादा ज़िले से पारिवारिक रिश्ते को तार-तार करनेवाली एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक व्यक्ति की हत्या का आरोप उसकी पत्नी पर ही लगा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौक़े पर पहुँच कर शव को अपने क़ब्ज़े में लिया।

पूरा मामला जानिए :

शुक्रवार को पकरीबरावां थाना क्षेत्र से 22 वर्षीय एक युवक का शव बरामद किया गया। आशंका जतायी जा रही है कि युवक ही हत्या गला दबा कर की गई है। मृतक के परिजन हत्या का आरोप मृतक की पत्नी रुख़्सार प्रवीण एवं उसके नाना नूर मियां सहित मामा मोहम्मद फहीम, मोहम्मद मोकीम एवं मोहम्मद वसीम पर लगाया है। ग़ौरतलब है कि मृतक की पत्नी का ननिहाल घर से सटा हुआ है, जहां उसके नाना, मामा सहित पूरा परिवार रहता है।

मृतक के छोटे भाई मोहम्मद छोटू ने पकरीबरावां पुलिस को दिये बयान में कहा है कि उसके सभी परिवार उसकी छोटी बहन को लेकर एक निजी क्लिनिक गए हुए थे। देर रात्रि को जब लगभग साढ़े दस बजे वे सभी घर पहुँचे और गर्मी की वजह से सीधा छत पर सोने चले गये । कुछ देर बाद भाभी रुख़्सार प्रवीण आकर बताई कि नवाब इस दुनिया में नहीं रहे । 

जिसके बाद वह दौड़कर छत से नीचे आया तो देखा की उसका बड़ा भाई घर के बाहर दरवाजे पर गिरा हुआ है, जिसके बाद वह अपनी टोटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां लाया जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया ।

एसडीपीओ महेश चौधरी ने बताया की मृतक के परिजनों के द्वारा लिखित शिकायत मिली है, पकरीबरावां थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है । पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0