शहर की यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए डीसी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

बैठक में पूर्व में दिए गए दिशा-निर्देशों के आलोक में अब तक किये गए कार्यों की समीक्षा की गई

May 8, 2023 - 08:48
शहर की यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए डीसी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

विशेष संवाददाता
रांची: उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को शहर में सुगम यातायात व्यवस्था से संबंधित बैठक आयोजित की गयी। समाहरणालय स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में आयोजित बैठक में रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक- कौशल किशोर, पुलिस अधीक्षक (यातायात)- एच बी ज़मां, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था)- आर एन आलोक, जिला परिवहन पदाधिकारी- प्रवीण प्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात)- जीतवाहन उरांव उपस्थित थे।

बैठक में उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पूर्व में दिए गए दिशा-निर्देशों के आलोक में अब तक किये गए कार्यों की समीक्षा की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0