ट्रेवोन होटल्स एंड रिसॉर्ट्स का भारत में विस्तार – कॉर्पोरेट हॉस्पिटैलिटी और आधुनिक बिजनेस सुविधाओं का नया आयाम
ट्रेवोन होटल रांची – व्यवसाय और आराम का उत्कृष्ट संगम
रांची शहर के केंद्र में स्थित ट्रेवोन होटल में 40 आधुनिक एवं सुसज्जित कमरे उपलब्ध हैं, जिनमें 8 ट्विन रूम शामिल हैं। होटल विशेष रूप से कॉर्पोरेट यात्रियों, सरकारी अधिकारियों तथा बिजनेस प्रतिनिधियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। वर्तमान में ट्रेवोन होटल्स एंड रिसॉर्ट्स समूह के होटल गोवा, दिल्ली, गुरुग्राम, रांची, धनबाद, हल्द्वानी एवं चकराता में संचालित हैं, जबकि सूरत, बक्सर, ग्वालियर और धर्मशाला में नई परियोजनाएँ शीघ्र प्रारंभ होने वाली हैं।
कॉर्पोरेट साझेदारी की परिकल्पना
प्रबंध निदेशक राकेश चतुर्वेदी, निदेशक गौरव वानखेड़े, वाईस प्रेसिडेंट रोहित श्रीवास्तव और फाइनेंस हेड राम अवतार यादव के नेतृत्व में ट्रेवोन होटल्स एंड रिसॉर्ट्स का उद्देश्य देशभर की कॉर्पोरेट कंपनियों, सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs), शैक्षणिक संस्थानों एवं इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी स्थापित करना है। इस अवसर पर रांची स्थित होटल के मालिक (ओनर) श्री रूसी पटेल एवं विशाल पटेल भी उपस्थित थे।
श्री राकेश चतुर्वेदी (प्रबंध निदेशक) ने कहा, "हमारा लक्ष्य ट्रेवोन होटल्स एंड रिसॉर्ट्स को कॉर्पोरेट जगत का सबसे भरोसेमंद हॉस्पिटैलिटी पार्टनर बनाना है। आधुनिक आवास, उत्कृष्ट मीटिंग सुविधाएँ, श्रेष्ठ शाकाहारी भोजन तथा प्रोफेशनल इवेंट मैनेजमेंट सेवाओं के माध्यम से हम अपने प्रत्येक अतिथि को यादगार अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
तेजी से विस्तार करती अपनी श्रृंखला, उत्कृष्ट ग्राहक सेवा एवं आधुनिक सुविधाओं के साथ ट्रेवोन होटल्स एंड रिसॉर्ट्स भारत में व्यवसायिक यात्रियों एवं कॉर्पोरेट जगत के लिए एक विश्वसनीय हॉस्पिटैलिटी ब्रांड बनने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











