IPL में धमाल का मिला इनाम, झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे वैभव सूर्यवंशी
NEWS DESK : आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से देशभर में पहचान बनाने वाले युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को अब एक नई जिम्मेदारी मिलने जा रही है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने घोषणा की है कि वैभव को झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग युवाओं के बीच फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश पहुंचाने के लिए वैभव की लोकप्रियता का उपयोग करेगा।
'टीम हार गई, लेकिन वैभव ने करोड़ों दिल जीते'
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में जिस तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी की, वह असाधारण प्रतिभा का परिचायक है। उन्होंने कहा कि वैभव ने न सिर्फ अपने परिवार और बिहार बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की बड़ी घोषणा — युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी होंगे सम्मानित, स्वास्थ्य विभाग के बनेंगे ब्रांड एंबेसडर।
क्रिकेट जगत में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी, अद्भुत प्रतिभा और कम उम्र में ही पूरे देश को प्रभावित करने वाले युवा क्रिकेट सितारे… pic.twitter.com/RebQl2bnbj — Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) May 30, 2026
युवा ऊर्जा और अनुशासन की मिसाल हैं वैभव
मंत्री ने कहा कि महज 15 साल की उम्र में वैभव ने साहस, आत्मविश्वास और मेहनत की ऐसी मिसाल पेश की है, जिससे करोड़ों युवा प्रेरित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग उनके साथ मिलकर युवाओं के बीच फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देगा।
धोनी भी निभा चुके हैं ऐसी भूमिका
गौरतलब है कि महेन्द्र सिंह धोनी भी झारखंड सरकार के विभिन्न अभियानों और विभागों के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभा चुके हैं। अब वैभव सूर्यवंशी को भी इसी तरह की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











