राम नवमी कब मनाया जाएगा:-शिव शंकर कुमार सिंह
नगर पंचायत एकंगरसराय नालंदा के अंतर्गत गाॅव महमदपुर के निवासी भाजपा के वुथ शक्ति केन्द्र प्रमुख शिव शंकर कुमार सिंह ने बताया कि राम नवमीं 17 अप्रैल 2024 मनाया जाएगा। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस साल राम नवमी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है, राम नवमीं 17 अप्रैल 2024 बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन चैत्र नवरात्रि की महानवमी होगा, जिसमें मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 16 अप्रैल 2024 को दोपहर 01.23 पर शुरू होगा और 17 अप्रैल 2024 को दोपहर 03.14 मिनट पर इसका समापन होगा। राम नवमीं पर इस बार अयोध्या में दिवाली सी रौनक होगा, राम नवमी पर भगवान राम का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था। ऐसे में 17 अप्रैल 2024 को रामलला की पूजा के लिए सुबह 11.08 मिनट से दोपहर 01.36 मिनट तक का शुभ मुहूर्त है। राम नवमी पर घर की छत पर केसरिया रंग ध्वज लगाएं, रंगोल बनाएं, ‘श्री राम राम रामेति, रमे रामे मनोरमे। सहस्रनाम तत्तुल्यं, रामनाम वरानने॥’ इस मंत्र का तुलसी की माला से 5 माला जाप जरूर करें।मान्यता है इससे घर में सुख-शांति का वास रहता है, राम नवमी पर केसरिया भात बनाकर रामलला को भोग लगाएं और इसे जरुरतमंदों में बांट दें, पीले वस्त्र, केले, जल आदि का दान करें, कहते हैं ये उपाय धन प्राप्ति के रास्ते सुलभ करता है।



admin@admin.com



