तेज प्रताप यादव फिर बसाएंगे घर? दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, बोले- तलाक खत्म होगा तो आ जाएंगी

पटना: तेज प्रताप यादव इन दिनों अपने रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर सुर्खियों में हैं। शो के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और दूसरी शादी को लेकर बड़ा संकेत दिया है।

Aug 31, 2026 - 10:18

दूसरी शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि उनका तलाक अभी चल रहा है और तलाक खत्म होने के बाद उनकी जिंदगी में कोई आ सकती है। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि उनकी होने वाली पार्टनर कौन होगी, तो उन्होंने इसे अपनी निजी बात बताते हुए नाम बताने से इनकार कर दिया।

तेज प्रताप की पहली शादी 2018 में ऐश्वर्या राय से हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। दोनों के बीच तलाक का मामला अभी अदालत में चल रहा है। ऐसे में दूसरी शादी को लेकर तेज प्रताप के बयान ने एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी को चर्चा में ला दिया है।

फिलहाल तेज प्रताप ने अपनी होने वाली जीवनसाथी के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उनके बयान से इतना जरूर संकेत मिला है कि तलाक के बाद वह दोबारा शादी करने के लिए तैयार हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0