भाजपा के तीन राज्यों में प्रचंड जीत को लेकर मानपुर पटवा टोली में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बटाकर मनाया जश्न

Dec 3, 2023 - 09:38
भाजपा के तीन राज्यों में प्रचंड जीत को लेकर मानपुर पटवा टोली में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बटाकर मनाया जश्न

गया । भाजपा का तीन राज्यों में प्रचंड जीत को लेकर मानपुर पटवा टोली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगो के बीच मिठाई बांटकर एवं आतिशबाजी करके जबरदस्त जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा नेता प्रमोद चौधरी ने कहा कि यह तीन राज्यों में भाजपा ही नहीं बल्कि असंख्य भाजपा कार्यकर्ताओं का जीत है, यह जीत करोड़ों देशवासियों के आकांक्षाओं का जीत है, मां भारती का जीत है। साथ ही बुनकर नेता दुखन पटवा ने कहा कि यह जीत देश के उन युवाओं का है जिनके सपने को प्रधानमंत्री मोदी जी ने सकार किया। यह जीत 2024 के लोकसभा चुनाव का शुभ संकेत है। निश्चित तौर पर एक बार पुनः मोदी जी 2024 में प्रधानमंत्री बनेंगे। इस अवसर पर प्रमोद चौधरी, दूखन पटवा, युवा मंडल अध्यक्ष सुजीत कुशवाहा, आकाश कुमार, बड़े भाई, लोकनाथ पटवा उर्फ लाला,बबलू कुमार गोरे, सुजीत गुप्ता, द्वारिका गुप्ता,दिलीप शर्मा,अविनाश कुमार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0