भाजपा मानपुर नगर मंडल एवं मानपुर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने मनाया भाजपा के 44वां स्थापना दिवस व हनुमान जन्मोत्सव

Apr 7, 2023 - 05:54
भाजपा मानपुर नगर मंडल एवं मानपुर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने मनाया भाजपा के 44वां स्थापना दिवस व हनुमान जन्मोत्सव

गया । भाजपा मानपुर नगर मंडल एवं मानपुर ग्रामीण मंडल के नेताओं ने भाजपा के 44वां स्थापना दिवस व हनुमान जन्मोत्सव का मनाया गया। कार्यक्रम भाजपा नेता नरेन्द्र सिंह के आवास पर हुआ। सर्वप्रथम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। तत्पश्चात हनुमान चालीसा पाठ पढ़ कर एवं हनुमानजी की आरती किया गया। मौके पर उपस्थित बुनकर नेता दुखन पटवा ने कहा कि भाजपा का स्थापना 6 अप्रैल 1980 हुआ। गुरुवार को भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता भाजपा का 44वां स्थापना दिवस बड़ा ही धूमधाम से मनाया, इसी के निमित्त आज मानपुर नगर मंडल एवं मानपुर ग्रामीण मंडल के नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ता बड़े ही जोश खरोश के साथ भाजपा का स्थापना दिवस मना रही है।साथ ही पटवा जी ने कहा की लोकसभा के साथ-साथ विभिन्न राज्य के विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, चूंकि भाजपा की विचारधारा के तीन स्तंभ है, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद और अंत्योदय है। भाजपा की नीति अंत्योदय पर आधारित है जिसमें संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार वंचितों और गरीबों का है किसी धर्म विशेष का नही। पूरे विश्व मे भारत का डंका बज रहा है और विपक्ष सिर्फ मोदी जी को गाली देने और षड्यंत्र करने में व्यस्त है। जिन पाकिस्तानियों के दम पर विपक्ष मोदी जी से लोहा लेने की सोचते थे वे खुद मोदी जी से पाक का भारत मे विलय करवाने के सपने देख रहे है।इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने भारतीय जनसंघ और भाजपा के संघर्षों को एवं वर्तमान में भाजपा की बुलंदियों पर चर्चा किये।इस अवसर पर…….इस कार्यक्रम में उपस्थित नरेन्द्र सिंह भाजपा वरिष्ठ नेता, संजय सिंह ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, दुखन पटवा भाजपा बुनकर नेता, श्याम सिंह, अजय प्रसाद, प्रेम प्रकाश प्रेमी, संजय शर्मा, विनोद सिंह, सुनील कुमार मंडल, अशोक कुमार, अक्षय पांडे, निरंजन पासवान, टिंकू कुमार सिंह, योगेन्द्र सिंह, चंदन सिंह, जवाहर प्रसाद एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0