रांची में अब निगम मुख्यालय के चक्कर से राहत, 5 इलाकों में खुलेंगे अंचल कार्यालय
रांची: नगर निगम से जुड़े छोटे-छोटे कामों के लिए शहरवासियों को बार-बार निगम मुख्यालय का चक्कर लगाने से जल्द राहत मिल सकती है। रांची नगर निगम की ओर से 2 अक्टूबर 2026 से शहर के पांच अलग-अलग क्षेत्रों में अंचल कार्यालय शुरू किए जा रहे हैं। इन कार्यालयों का उद्घाटन मेयर रोशनी खलखो करेंगी।
रांची:- नगर निगम से जुड़े छोटे-छोटे कामों के लिए शहरवासियों को बार-बार निगम मुख्यालय का चक्कर लगाने से जल्द राहत मिल सकती है। रांची नगर निगम की ओर से 2 अक्टूबर 2026 से शहर के पांच अलग-अलग क्षेत्रों में अंचल कार्यालय शुरू किए जा रहे हैं। इन कार्यालयों का उद्घाटन मेयर रोशनी खलखो करेंगी।
नगर निगम के मुताबिक, अंचल कार्यालय शुरू होने के बाद लोगों को अपने क्षेत्र के नजदीक ही कई जरूरी नगर निगम सेवाएं मिल सकेंगी। इससे शहर के दूर-दराज इलाकों में रहने वाले नागरिकों को छोटी-छोटी समस्याओं और जरूरी कामों के लिए कचहरी परिसर स्थित निगम मुख्यालय पहुंचने की जरूरत कम होगी।
इन अंचल कार्यालयों में टैक्स कलेक्शन, सेनेटरी और फूड इंस्पेक्टर से जुड़े कार्य, राजस्व निरीक्षण तथा सामुदायिक संगठन से संबंधित गतिविधियों को स्थानीय स्तर पर संचालित करने की तैयारी है। इसके अलावा नागरिक सुविधाओं से जुड़े अन्य कार्य भी इन कार्यालयों के माध्यम से किए जाएंगे।
नगर निगम स्तर पर स्थानीय समस्याओं की निगरानी और उनके समाधान की प्रक्रिया को भी मजबूत करने की योजना है। जलापूर्ति और वाटर पाइपलाइन से जुड़े निरीक्षण जैसे कार्यों को भी क्षेत्रीय स्तर पर संचालित किए जाने की संभावना है।
नगर निगम की इस पहल का उद्देश्य सेवाओं का विकेंद्रीकरण कर नागरिकों को उनके क्षेत्र के करीब सुविधा उपलब्ध कराना है। पांच अंचल कार्यालयों के संचालन से निगम की सेवाएं लोगों तक तेजी से पहुंचाने और स्थानीय समस्याओं पर निगरानी बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







