आईसीएआई परिसर में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सीए मनीषा बियानी ने किया ध्वजारोहण

Jun 5, 2024 - 07:18
आईसीएआई परिसर में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रांची। इंस्टीच्यूट आॅफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आॅफ इंडिया की रांची शाखा के कार्यालय में 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। चेयरपर्सन सीए मनीषा बियानी ने ध्वजारोहण किया। झंडोत्तोलन के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय महापर्व के अवसर पर हम सब देशवासियों को राष्ट्र प्रेम के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लेने की जरूरत है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के काफी लंबे संघर्ष और बलिदान के बाद आजादी मिली है। शहीदों की कुर्बानियों को व्यर्थ नहीं जाने दें। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेना ही अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। झंडोत्तोलन समारोह के दौरान कोरोना से बचाव के मद्देनजर जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन किया गया। मौके पर सीए बीके बंका, सीए जेपी शर्मा, सीए संदीप जालान, सीए प्रवीण शर्मा, सीए मंजीत वर्मा, सीए प्रभात कुमार,सीए बीके पांडे सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0