क्षेत्रीय वन पदाधिकारी के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

आरएफओ केके सिंह ने किया झंडोत्तोलन

Jun 5, 2024 - 07:19
क्षेत्रीय वन पदाधिकारी के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

पाकुड़ (झारखंड) : जिले के हिरणपुर स्थित क्षेत्रीय वन पदाधिकारी के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया गया। वनों के क्षेत्र पदाधिकारी (आरएफओ) कमलेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान कोरोना से बचाव के मद्देनजर जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया गया। इस अवसर पर श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में देश के अनेक वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी, जिसके परिणामस्वरूप आज हम आजाद भारत में सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों के योगदान को स्मरण कराते हुए स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर वन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0