चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों ने मनाया पर्व

पुलिस-प्रशासन के प्रयास को जनता ने सराहा। ज्योति पाठक

Mar 30, 2021 - 08:08
चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों ने मनाया पर्व

चक्रधरपुर। होली महापर्व, इसके पूर्व शब्बेबारात और होलिका दहन को शांति व्यवस्था के बीच मनाए जाने को लेकर चक्रधरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुधीर कुमार, अंचल अधिकारी सह प्रभारी बीडीओ बालकिशोर महतो एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सदलबल मुश्तैद रहे। चाक-चौबंद प्रशासनिक व्यवस्था के बीच जनता ने पर्व मनाया। प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों पर सघन परिभ्रमण करने के साथ साथ आमजनों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया। मुख्य चौक पर अनुमंडल पदाधिकारी एवं एसडीपीओ काफी देर तक स्वयं उपस्थित रहकर विधि व्यवस्था का जायजा लेते रहे। अधिकारियों के आपस में बेहतर समन्वय और प्रशासनिक सक्रियता से शहर में लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में होली और शब्बेबरात मनाया। पुलिस-प्रशासन के इस सराहनीय प्रयास से जनता का विश्वास प्रशासन के प्रति बढ़ा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0